हैडलाइन

अमरावती : अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म

अमरावती : पत्नी के निधन होने के बाद पति ने नाबालिग साली का अपहरण कर उस पर जबरन दुष्कर्म किया. घटना शुक्रवार की देर शाम गाडगे थाना क्षेत्र में सामने आई. गाडगे नगर पुलिस ने अकोला जिला में रहने वाले दामाद के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म तथा बाल लैंगिक अत्याचार कानून के तहत मामला दर्ज किया है .

2 वर्ष पहले ही आरोपी की पत्नी का निधन हुआ था. जिसके बाद पत्नी की छोटी बहन को फुसलाकर स्कूल से भगा ले गया था. जहां एक मंदिर में एक-दूसरे के गले में हार डालकर विवाह किया. जिसके बाद उससे जबरन संबंध बनाएं. पिछले 2 वर्षों से लैंगिक अत्याचार कर रहा है. वहीं नाबालिग से मारपीट भी करता है. इस बारे में पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी. आरोपी ने उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी. उसके बढ़ते अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता घर से भागकर गाडगे नगर थाने पहुंची. इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पत्नी का निधन होने के बाद आरोपी ने साली को विश्वास में लेकर भगा ले गया. मंदिर में जाकर विवाह किया. जिसके बाद संबंध बनाए. आरोपी बेदम मारपीट करता है, इसीलिए पीड़िता ने थाने में आकर उसकी शिकायत की. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...