ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश बरामद हुआ सामान

मुंबई, मुंबई की कुरार पुलिस ने एक नामचीन कंपनी के वॉटर पंप की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए ब्रांडेड कंपनियों के वॉटर पंपों का ऑर्डर देकर पहले उन्हें मंगवाते और उसके एवज में दिए जाने वाले लाखों रुपये के चेक को 24 घंटे के अंदर बाउंस करा देते थे। 

पुलिस के अनुसार, गिरोह के ठग फर्जी वेबसाइट के माध्यम से पंप की खरीदारी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देते थे। गिरोह के लोग 24 घंटों के अंदर पंप की प्राप्त कर लेते और बदले में दिए गए चेक को बाउंस करवा कर फरार हो जाते थे। इस गिरोह के झांसे में पंप कारोबारी रणजीत वाकले (32) भी फंस गया, जिसने hitech989898@gmail.com/ hitechindustries8367@gmail.com के माध्यम से इस गिरोह के 84 इलेक्ट्रॉनिक पंपों का ऑर्डर स्वीकार कर लिया। 

इन पंपों की कीमत 10,45,702 रुपये है। बदमाशों ने सभी पंप भिवंडी स्थित एक गोदाम में रखवा लिया और बदले में रणजीत को चेक दे दिया, जो 24 घंटे के अंदर बाउंस हो गया। रणजीत को ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने कुरार पुलिस का रुख किया। जोन-12 के डीसीपी डॉ. विनय कुमार राठौड़ के नेतृव में कुरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उदय राजशिरके, घारगे, वाघमारे और दराडे ने मामले की जांच की। 

तीनों आरोपी धर्मिल चौकसी, छत्र सिंह परमार और जयमिन अमीन को पुलिस ने जाल बिछाकर मीरा रोड, पंजाब के पठानकोट पंजाब और अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। ये लोग गुजरात के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सूरत, राजकोट, अहमदाबाद, गुजरात, पुणे, नाशिक और मिरा रोड में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस को इनके गुजरात स्थित गोदाम से 30 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक मोटर, केबल और सामान मिले हैं। मामले की जांच कुरार पुलिस कर रही है। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...