हैडलाइन

पोर्न के लती नेवी कमांडर ने पत्नी की ही आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी

पोर्न के लती नेवी कमांडर ने पत्नी की ही आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। पुलिस ने पीड़िता पत्नी की शिकायत पर आरोपी नेवी कमांडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुणे का रहने वाला आरोपी नेवी अफसर अभी दिल्ली में तैनात है। आरोपी ने पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर ऑनलाइन फोटो एप पर पोस्ट की थी।

पीड़िता भी सेना की रिटायर्ड अफसर है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति को पोर्नोग्राफी की लत है। पति की लत से परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों को लेकर अलग हो गई। पति की लत से वह इतना परेशान हो चुकी थी उसने पिछले ही माह कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दायर कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि जब वह पति से अलग हो कर दिल्ली से पुणे के लिए जा रही थी तो उसने पति का फोन साथ ले लिया था। पीड़िता ने पति का फोन खंगाला तो उसे पता चला कि आरोपी ने पीड़िता और एक अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन फोटो ऐप पर अपलोड की है। संबंधित पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की ही नहीं बल्कि उसके साथ काम करने वाले एक अन्य नेवी अफसर की पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ऑनलाइन फोटो ऐप पर अपलोड की है। आरोपी ने इन तस्वीरों को अपने ही इमेल अकाउंट के जरिए ऐप पर अपलोड किया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी के उसके दोस्त की पत्नी से भी संबंध हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं व इनफॉर्मेशन टेक्नलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बारे में नेवी को पत्र लिखेगी और आरोपी से पूछताछ करेगी। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...