हैडलाइन

लॉकडाउन : सलमान खान के फार्महाउस पर जैकलीन, कैसे काट रहीं दिन?

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में हैं. दरअसल, जैकलीन भी सलमान के साथ फार्महाउस गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो भी वहीं पर हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान के फार्महाउस पर उनके दिन कैसे बीत रहे हैं. बातचीत में उन्होंने कहा- फार्म पर मैंने घुड़सवारी की. स्विमिंग की. खुद को फिट रखने के लिए मैं योगा कर रही हूं. प्रकृति के बीच इतना अच्छा कभी नहीं लगा. इस लॉकडाउन ने मुझे उन एक्टिविटी के लिए अधिक समय देने में मदद की है जो मुझे पसंद हैं. इसमें पढ़ना भी शामिल है. ”

लॉकडाउन में एक्ट्रेस अपने करीबी दोस्तों के साथ हैं, लेकिन जैकलीन अपने माता-पिता को याद कर रही हैं. जैकलीन ने कहा- इससे पहले, मैं उनके साथ बहुत ज्यादा टच में नहीं होती थी, लेकिन हाल ही में, मैं वर्चुअली उनके साथ बहुत समय बिता रही हूं. इसी के साथ जैकलीन अपनी बिल्लियों को बहुत मिस कर रही हैं जो मुंबई में उनके घर पर हैं. सबकुछ ठीक होने के बाद जैकलीन जॉन अब्राहम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. इस बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा- मैं बहुत बेसब्री से शूट शुरू होने का इंतजार कर रही हूं. तैयार होना, फन करना मैं ये सब बहुत मिस कर रही हूं. वर्क फ्रंट पर कुछ समय पहले जैकलीन का बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ. गाने के बोल थे गेंदा फूल. इस गाने को काफी पसंद किया गया.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...