महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे : मुंबई से बॉलीवुड नहीं होगा शिफ्ट

मुंबई : फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख कर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। संस्था ने कहा है कि फिल्म उद्योग मुंबई शहर में बना रहेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य में फिल्म सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुंबई में बॉलीवुड से जुड़े लोगों के साथ बैठक की थी। एसोसिएशन ने लिखा है कि मुंबई हिंदी फिल्म उद्योग का दिल है और कोई भी इसे कहीं भी नहीं ले जा सकता है। इम्पा ने सीएम ठाकरे से कहा है कि हम आपको आश्वासन दे सकते हैं कि हम अपना मूल स्थान कभी स्थानांतरित नहीं करेंगे।

मुंबई फिल्म उद्योग का दिल और आत्मा है। सीएम योगी की मुंबई यात्रा से पहले इस तरह के आरोप लग रहे थे कि वे मुंबई की फिल्म उद्योग को यूपी में में शिफ्ट करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने साफ़ तौर से कहा कि फिल्म उद्योग को कोई पर्स नहीं है। जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। योगी ने कहा कि अब फिल्म सिटी डेवलप करने को लेकर उद्योग में खुली प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में हम यूपी में फिल्म शूटिंग करने वाले निर्माताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए एक वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में शामिल शिवसेना, कांग्रेस व राकां ने सीएम योगी की इस योजना को लेकर उन पर चौतरफा हमला किया था।    



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...