संध्या श्रीवास्तवा
मुंबई : सायन कोलीवाड़ा के प्रतीक्षा नगर के लोगों का इंतज़ार ख़त्म हुआ, अब उनके घर के पास ही लाइट बिल कलेक्शन सेंटर खुल गया है जिस वजह से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। और यह संभव हुआ है स्थानीय वार्ड 173 के नगरसेवक व प्रभाग समिति अध्यक्ष रामदास कांबले के प्रयास से. हाल ही में प्रतीक्षा नगर बस डीपो में बने इस नये लाइट बिल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन बेस्ट समिति अध्यक्ष प्रवीण शिंदे के हाथों संपन्न हुआ. इस दौरान शिवसेना विभाग प्रमुख मंगेश सातमकर और वरिष्ठ नगरसेवक पाटणकर सहित पद्मावती शिंदे ( म.विधानसभा संघटक), गोपाळ शेलार (उपविभागप्रमुख), शारदा गोळे (म. उपविभाग संघटक) , संजय म्हात्रे ( शाखाप्रमुख), प्रकाश हसबे (शाखाप्रमुख),सचिन खेडेकर, अशोक वाघमारे(शाखाप्रमुख), नंदा साहू( महिला शाखा संघटक) ,उपशाखा प्रमुख ,गटप्रमुख शिवसैनिक , युवा सैनिक और स्थानीय रहिवासी उपस्थीत थे.