हैडलाइन

मुंबई के लोखंडवाला से फरार आरोपी गिरफ्तार, 2.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और मुंबई में छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया। एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि राजपूत की मौत से जुड़े मामले में मादक पदार्थ की यह ‘‘सबसे बड़ी बरामदगी’’ है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला समेत कुछ इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपी रीगल महाकाल को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में जांच एजेंसी की टीम ने यह अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की ‘मलाना क्रीम’ जब्त की गयी। छापे की कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। मामले में मादक पदार्थ के कुछ तस्करों से पूछताछ के दौरान महाकाल का नाम सामने आया था। महाकाल मामले में एक आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। राजपूत इस साल जून में बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। एनसीबी बॉलीवुड के कुछ हिस्से में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल के बारे में जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह छानबीन शुरू की गयी थी। मामले में राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के कुछ कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...