हैडलाइन

नवी मुंबई के कालांबोली में एक फ्लैट के अंदर 26 वर्षीय बांग्लादेशी महिला की फ्लैट में मिली सड़ी-गली लाश

मुंबई : नवी मुंबई के कालांबोली में एक फ्लैट के अंदर 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला की लाश आधी गल चुकी थी। पुलिस का कहना है कि शव लगभग तीन हफ्ते पुराना है। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। कहा जा रहा है कि हत्या के बाद महिला को फ्लैट के अंदर बंद करके हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान लिपि सागर शेख उर्फ रीना शेख के रूप में की गई है। महिला कथित रूप से एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी है। पुलिस ने कहा कि शेख बांग्लादेश की दो अन्य महिलाओं के साथ फ्लैट में रहती थी और नवी मुंबई में हॉस्पिटैलिटी उद्योग में काम करती थी।
लॉकडाउन के दौरान तीनों महिलाओं की नौकरी चली गई थी। रीना की दूसरी रूम पार्टनर वापस बांग्लादेश चली गईं जबकि वह अकेले फ्लैट में रह रही थी। सोमवार को उसकी रूम पार्टनर बांग्लादेश से वापस नौकरी के लिए मुंबई आईं। यहां फ्लैट के अंदर उन्होंने रीना की सड़ रही लाश पाई। पुलिस सूचना पर पहुंची। रीना की रूम पार्टनर्स ने बताया कि वह किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
महिला के रूममेट्स ने बताया कि जब वे वापस लौटे तो उन्हें फ्लैट बंद मिला और शेख का फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया और उनसे फ्लैट की चाबी मांगी। फ्लैट के मालिक ने बताया कि रीन फ्लैट में ही है इसलिए उनके पास चाबी नहीं है। प्लैट के एजेंट से चाबी लेकर दोनों ने दरवाजा खोला तो अंदर उसकी आधी गली लाश पड़ी थी।
कांबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हमने अपनी जांच शुरू कर दी है और उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो मृतिका के साथ रहता था। चूंकि सभी तीन महिलाएं देश में अवैध रूप से रह रही थीं, इसलिए उन्हें भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...