हैडलाइन

कल्याण में तेज रफ्तार टक्कर से 2 लोगों की जान, 1 जख्मी

कल्याण : कल्याण में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 लोगों की मौत औऱ एक के जख्मी होने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। इस दुर्घटना से परिसर में शौक व्याप्त हो गया है। बुधवार देर रात कल्याण पूर्व के वालधुनी परिसर में जकातनाका के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे खड़ी दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई औऱ एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल्याण की महात्मा फुले पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश दराडे नामक व्यक्ति अपनी कार खड़ी कर अपने मित्र विजय सोनवने से बात कर रहा था। उसी दरम्यान उल्हासनगर से आ रही एमएच 06-ए डब्लू 1115 नम्बर की सुजकी रिट्ज कार के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में गणेश के मित्र विजय सोनवने और गणेश दराडे की मौत हो गई और दुर्घटना के समय वहीं बगल में खड़े समीर जाधव नामक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि एक्सीडेंट के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी  तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक विजय सोनवने चोपड़ा कोर्ट परिसर उल्हासनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाले चालक का समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं लग सका है। फिलहाल कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने वाहन क्रमांक- एमएच 06-ए डब्लू 1115 नम्बर की रिट्ज कार को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच पड़ताल की जा  रही है।



Most Popular News of this Week