हैडलाइन

कल्याण : महात्मा फुले पुलिस ने गांजा बेचने वाले तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

कल्याण : कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने गांजा बेचने वाले तीन तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से पौने दो किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। कल्याण की महात्मा फुले पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई और नामदेव लांड्री के सामने कल्याण के शिवाजी चौक से रोशन पांडुरंग पाटिल नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके बाद रोशन की निशानदेही पर जलगांव के पारोला तहसील से उषा रमेश पाटिल और जलगांव के ही अमलनेर तहसील से अशोक कंजर नामक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में रोशन पांडुरंग पाटिल नामक युवक अभी पढ़ाई करता है। उषा का पति रमेश गांजे का बड़ा तस्कर था और उसके मरने के बाद उषा भी गांजे की तस्करी करने लगी। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मध्य प्रदेश से 500 से 600  रुपए किलो के हिसाब से गांजा लेकर आते थे और जलगांव एवं अन्य जगहों पर 13 हजार रुपए किलो के हिसाब से बेचा करते थे।  बताया जाता है कि अशोक कंजर नामक व्यक्ति बड़ा तस्कर है और हाल ही में उसके पास से 116 किलो गांजा बरामद हुआ था। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं और महात्माफुले पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...