हैडलाइन

शिवसेना का योगी पर निशाना, यूपी को नजरअंदाज कर शहरों के नाम बदलने में व्यस्त

शिवसेना ने बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शहरों के नाम बदलने में व्यस्त हैं लेकिन अपने राज्य के मूलभूत मुद्दों का हल नहीं निकाल रहे हैं।  पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि सैनिकों और पुलिसकर्मियों का कोई धर्म नहीं होता। इसी तरह जो लोग सत्ता में हैं उन्हें सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान देना चाहिए। राम मंदिर का मुद्दा फिर से उठाते हुए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने सवाल किया कि कब बनेगा मंदिर? बुलंदशहर जिले में सोमवार को जंगल के पास गाय के अवशेष मिलने के बाद दक्षिणपंथी कार्यकर्ता भड़क उठे। सियाना में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक पुलिस इंस्पेक्टर और 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। हिंसा के संबंध में बात करते हुए शिवसेना ने कहा, ''योगी के शासन में दंगे हो रहे हैं। गौमांस को लेकर हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। सैनिकों और पुलिस का कोई धर्म नहीं होता है। इसी तरह जो लोग सत्ता में हैं उन्हें सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पार्टी ने तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने पर जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने के योगी के बयान की भी निंदा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह बयान बुधवार को दिया था। शिवसेना ने कहा कि आदित्यनाथ हैदराबाद का नाम बदलने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह अपने राज्य के मूल मुद्दों को सुलझाने में असफल रहे हैं। सामना ने अपने संपादकीय में सवाल किया है, 'उनके समक्ष खड़ा प्रश्न इतिहास से जुड़ा है जबकि वह जवाब भूगोल से जुड़ा हुआ दे रहे हैं। प्रश्न यह नहीं है कि हैदराबाद कब भाग्यनगर बनेगा, बल्कि यह है कि राम मंदिर कब बनेगा।'



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...