हैडलाइन

लवयात्र‍ि की असफलता के बाद बादशाह संग काम करेंगी वरीना

बॉलीवुड में इस साल फिल्म 'लवयात्रि' से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के 'शी मूव इट लाइक' वीडियो में नजर आएंगी. उनकी एलबम 'वन' का यह गीत 10 दिसंबर को रिलीज होगा. वरीना ने कहा, "बादशाह संग शूटिंग शानदार रही. यह गाना पहले ही मुझे बहुत पसंद है. मैं इसमें तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आऊंगी. यह मेरा पहला पॉप वीडियो है और मुझे पहले से पता था कि अगर में पॉप सॉन्ग करूंगी तो वो बादशाह के साथ करूंगी." वह बादशाह को बेहद प्रतिभाशाली मानती हैं.

वरीना ने कहा, "संगीत को लेकर उनका बेहतरीन नजरिया है. मैं उनकी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनके और सोनी म्यूजिक टीम के साथ शूटिंग का मेरा शानदार अनुभव रहा. मुझे यकीन है कि यह संगीत सुनने वालों और प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा." बता दें वरीना की फिल्म लवयात्र‍ि बॉक्स ऑफ‍िस पर खास कमाल नहीं द‍िखा पाई थी. वरीना ने एडवर्ल्ड से अपने कर‍ियर की शुरुआत की है. 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...