शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर शिक्षक ने की छात्रा की हत्या, क्लासरूम से बरामद हुआ शव

महाराष्ट्र के सांगली में एक शिक्षक ने एक छात्रा की क्लास में दीवार पर सिर मारकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक छात्रा संग जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। बुधवार शाम को छात्रा का शव क्लासरूम से बरामद हुआ है। तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी शिक्षक लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भी था।

आरोपी को पहले से जानती थी लड़की: जानकारी के मुताबिक, सांगली के शांति निकेतन ओपन युनिवर्सिटी में बीए की छात्रा वैशाली का शव बुधवार शाम को बरामद हुआ। वैशाली की शादी हो चुकी थी लेकिन उसका एक्स बॉयफ्रेंड ऋषिकेश मोहन कुडालकर पिछले कैद दिनों से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे परेशान कर रहा था। ऋषिकेश और मृतक लड़की एक ही गांव में रहते थे दोनों की फ्रेंडशिप कई साल तक चली।

जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया : ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसने क्लासरूम में वैशाली को अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसका सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस के हाथ कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज भी लगा है जिसमें ऋषिकेश वारदात वाले समय क्लासरूम में घुसता हुआ नजर आ रहा है।



Most Popular News of this Week

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

‘मुंबई क्लीन लीग’च्या पार्श्वभूमीवर मुंबईतील स्वच्छतेची दृश्यमानता (Visibility)...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...