हैडलाइन

पोते के सिर पर हुआ खून सवार, आखिरी सांस तक जलती लकड़ी से करता रहा वार

पोते ने अपने दादा-दादी को इस हैवानियत के साथ मौत के घाट उतार दिया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में पोते ने अपने दादा-दादी को जलती लकड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल प्रहरी ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत है। बैतड़ी प्रहरी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनर्या गांव पालिका वार्ड नंबर सात के पत्थरकोट गांव में 24 वर्षीय लोकेंद्र कुंवर को उसके दादा-दादी ने किसी बात के लिए मना कर दिया।

आरोप है कि इस पर लोकेंद्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और  दादा गगन कुंवर (84) और दादी नारु कुंवर (76) के सिर पर आग से जलती लकड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में उसे शंकरपुर प्रहरी चौकी के दल ने पकड़ लिया है। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन इलाका प्रहरी चौकी से जोगेंद्र बहादुर बोगटी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए है। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...