हैडलाइन

28 साल बाद अपने स्कूल पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, खुशी में डाइट चीट कर खूब खाए गुलाब जामुन, बचपन में पेरेंट्स के साथ हर वीकेंड इसी मिठाई की दुकान पर आती थीं शिल्पा, बोलीं- सालों बाद भी वही स्वाद है

मुंबई. 43 साल की शिल्पा शेट्टी रविवार को सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल पहुंचीं। बचपन में चेम्बूर के इसी स्कूल से शिल्पा ने पढ़ाई थी। 28 साल बाद जब वे स्कूल पहुंचीं तो इतनी खुश हुईं कि सेहत का ख्याल भूल गुलाब जामुन खाने चली गईं। खास बात यह है कि जिस दुकान से उन्होंने गुलाब जामुन खाईं, वहां भी वे 28 साल बाद ही पहुंची थीं। सेहत का ख्याल भूल जमकर खाईं गुलाब जामुन... शिल्पा ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "आज मैं पूरे 28 साल बाद अपने स्कूल सेंट एंथोनी, चेम्बूर पहुंची, जहां मैं पैदा हुई और पली बढ़ी। इसे सेलिब्रेट करने के लिए मैं झामा (मिठाई की दुकान) पहुंची। इस जगह से जुड़ी कई यादें हैं, जहां दुनिया के सबसे अच्छे गुलाब जामुन मिलते हैं। इसकी यूएसपी यह है कि इतने सालों बाद भी स्वाद में कोई फर्क नहीं आया, उन सभी स्वाद और यादों में। फैमिली के साथ हर वीकेंड यहां आना और मीठा खाना एक परम्परा हुआ करती थी। दो दर्जन पैक कराए। अपने पेट का तो पता नहीं, लेकिन मेरा दिल खुशी से भर गया है।"

एक्स्ट्रा कैलोरीज को वर्कआउट से घटाया

शिल्पा ने अपनी पसंदीदा जगह से 3 गुलाब जामुन खाए, जिसके चलते एक्स्ट्रा कैलोरीज बढ़ गईं। शिल्पा ने इसे बर्न करने के लिए कठिन वर्कआउट किया। शिल्पा ने वर्कआउट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "3 गुलाब जामुन खाने के बाद वक्त है उस एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने का। आज कोर्ट स्ट्रेंथनिंग और एब्स वर्कआउट। 30 मिनट कार्डियो (फर्स्ट वॉकिंग), वार्म अप, स्ट्रेचेज, 8 सूर्यनमस्कार, स्ट्रेच के लिए कैट कैमल पोज, एक मिनट प्लैंक, साइड प्लैंक्स (हर ओर 10), प्लैंक अल्टरनेट हैंड लेग साइड क्रंच (हर ओर 10), प्लैंक साइड डिप्स (हर ओर 10)। इस दौरान आप बर्न महसूस कर सकते हैं। मतलब की फैट पिघल रहा है। रुको मत। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलो, खुद को ज्यादा से ज्यादा पुश करो। कुछ पानी पीकर 10 सेकंड का ब्रेक और फिर एक सेट रिपीट। इसके बाद 10 मिनट प्राणायाम। तब कहीं जाकर मैं पाप मुक्त, अपराध मुक्त हुई।" यहां अपनी डाइट के साथ चीटिंग को शिल्पा ने अपराध बताया है। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...