हैडलाइन

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं जॉन अब्राहम, चलाते हैं 29 लाख की बाइक, कलेक्शन में है 3.5 करोड़ की सिर्फ एक कार, फिल्मों के अलावा 3 और सोर्स से करते हैं तगड़ी कमाई

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम 46 साल के हो चुके हैं। 17 दिसंबर, 1972 को कोच्चि में जन्मे जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग में किस्मत आजमाने के बाद 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। नेटवर्दियर (Networthier) वेबसाइट के मुताबिक जॉन अब्राहम करीब 50 मिलियन डॉलर (355 करोड़) की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव जॉन 5000 Sqft में फैले अपने लैविश डुप्लेक्स 'विला इन द स्काई' को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। करोड़ों की कीमत वाले इस Sea-फेसिंग घर के हर कमरे से अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। हालांकि करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक होने के बाद भी जॉन बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। एक फिल्म के 15 करोड़ चार्ज करते हैं जॉन...

जॉन अब्राहम फिलहाल एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने कहा था कि उन्हें स्टॉक मार्केट की बजाय, प्रॉपर्टीज में निवेश करना ज्यादा पसंद है। मुंबई के बांद्रा और खार इलाके में उनकी दो बिल्डिंग्स हैं। 2009 में उन्होंने यूनियन पार्क में 22 करोड़ में प्लॉट भी खरीदा था। फिटनेस फ्रीक जॉन का पुणे के ट्रम्प टॉवर में 4 हजार स्कवेयर फीट में फिटनेस सेंटर भी है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में करीब 15 हजार स्कवेयर फीट की प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट किया है। इसके अलावा जॉन कई नामी कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं। जॉन गार्निए मैन, यामाहा, हायर, रीबोक, वैन ह्यूजन, ग्रैसिम सूट्स, स्काईबैग्स कलेक्शन, कैस्ट्रॉल पावर और गोदरेज इऑन टूर जैसी ब्रांडेड कंपनियों के विज्ञापन करते हैं।

29 लाख की बाइक चलाते हैं जॉन...

जॉन अब्राहम बाइक्स और कार के शौकीन हैं। उनके बाइक्स कलेक्शन में यामाहा VMAX भी शामिल है। ये गाड़ी यामाहा की सबसे दमदार बाइक्स में से है। जॉन को बाइकिंग का शौक है और वो इस तरह की लग्जरी बाइक अपने पास रखते हैं। Yamaha VMAX में 1679cc का दमदार इंजन दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 29 लाख रुपए है। जॉन के बाइक कलेक्शन में यामाहा R1 (22.34 लाख), कावासाकी निंजा (17.66 लाख) डुकाती डिवेल, सुजुकी हायाबुसा (15.95 लाख), (13.86 लाख), महिंद्रा मोजो (1.83 लाख) जैसी महंगी बाइकें शामिल हैं। 

कलेक्शन में साढ़े 3 करोड़ की सिर्फ एक कार...

जॉन अब्राहम के पास लैम्बोर्गिनी गैलार्डो कीमत करीब 3.46 करोड़ रुपए, निसान जीटी-आर कीमत करीब 2 करोड़ रुपए जैसी लग्जरी कारें हैं। इनके अलावा उनके पास ऑडी Q7 (81 लाख), ऑडी Q3 (32 लाख), मारुति जिप्सी (7 लाख) जैसी गाड़ियां भी हैं।

फिल्मों और विज्ञापन के अलावा प्रोडक्शन हाउस से भी कमाते हैं जॉन...

फिल्मों, विज्ञापन और मॉडलिंग के अलावा जॉन अब्राहम का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। 2012 में जॉन ने इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली फिल्म 'विक्की डोनर' बनाई थी। करीब 5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद जॉन ने 'मद्रास कैफे' रॉकी हैंडसम, फोर्स 2 और 'परमाणु' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 2019 में उनके प्रोडक्शन की फिल्म 'बाटला हाउस' रिलीज होगी।

स्टारडम का मतलब काले शीशे चढ़ी कारों में घूमना नहीं...

2016 में एक इंटरव्यू में जॉन ने खुद बताया था- '' मैं बेहद सिंपल फैमिली से बिलॉन्ग करता हूं। मैं खुद भी काफी सिंपल हूं। मेरे को-स्टार अक्सर मुझसे शिकायत करते हैं कि कई बार तुम किसी फंक्शन या पार्टी में भी शूज नहीं पहनते तो मैं उनसे कहता हूं कि मुझे चप्पल में रहना ज्यादा पसंद है। मैं अपनी मिडल क्लास वैल्यू जानता हूं और यही मेरा प्लस प्वाइंट भी है। जॉन के मुताबिक, 'मेरे पापा आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं और मां ऑटो में चलती हैं।' स्टारडम का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप काले शीशे चढ़ी कारों में घूमें और बॉडीगार्ड के साथ रहें।

इन प्रमुख फिल्मों में काम कर चुके जॉन...

जॉन अब तक 'जिस्म', 'धूम', 'जिंदा', 'वाटर', 'दोस्ताना', 'फोर्स', 'शूटआउट एट वडाला', 'मद्रास कैफे', 'वेलकम बैक' और परमाणु जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। कई सालों तक बिपाशा बसु को डेट और फिर ब्रेकअप के बाद 2014 की न्यू ईयर ईव पर उन्होंने अमेरिका में प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...