राजीव गांधी ने देश की दशा और दिशा बदल दिया था: पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे

राजीव गांधी ने देश की दशा और दिशा बदल दिया था: पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे


ग्लोबल चक्र डेस्क 

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने अपने कम समय के कार्यकाल में ही भारत की दशा और दिशा दोनों को ही बदल दिया था।यह बात और है कि आज ही के दिन उनका जीवन आतंकी हमले का शिकार हो गया था।

उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने राजीव गांधी की 31वीं शहादत दिवस पर सुभाष नगर चेंबूर के राजीव गांधी भवन में पूर्व नगर सेवक दीपक शिसोदे की तरफ से आयोजित मुफ्त नेत्र ज्योति परीक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होनें सर्व प्रथम राजीव गांधी की तैल चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए यह भी कहा कि जब उन्होंने देश में कम्पयुटर लाया तब कांग्रेस के विरोधियों ने इसका संसद में और सड़क पर उतर कर भारी विरोध किया था। विरोधियों का कहना था कि देश में कम्पयुटर लाने से लोग बेरोजगार हो जायेगें।लेकिन आज कम्पयुटर लाखों करोड़ों युवा लोगों के लिए वरदान साबित हो गया है।

उनकी याद में हमारे कांग्रेस के साथी दीपक शिसोदे ने गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए नेत्र ज्योति परीक्षण शिविर का आयोजन कर के सैकडों लोगों को मुफ्त में चश्मे देने का काम किया है।इसके लिए मैं चेंबूर विधान सभा कांग्रेस की तरफ से इनका अभिनंदन करना चाहता हूँ।दीपक शिसोदे ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

लायंस क्लब ऑफ चेंबूर डिस्ट्रिक्ट 3231A/2 के लायन प्रवीण भल्ला,पीडीजी लायन सुरिन्द्र शर्मा,लायन रोहिदास सावंत,लायन साक्षी अग्रवाल,लायन डॉ ज्योति भल्ला,लायन अच्युथा शेट्टी और डॉ अग्रवाल आँख हॉस्पिटल,आयुष आँख क्लिनिक,अडवांस्ड आँख हॉस्पिटल अंड इन्स्टीट्यूट ने शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद नायर,एमटी  डेविड,सरोज शर्मा,पूर्वी पटेल,पुष्पा डावरे,उषा कांबले,मुरली पिल्लई,मो शरीफ,विजय बोराडे,मुबारक सैयद,विजय बिडलान,सुरेश बिडलान,शेख रऊफ,सैयद जाफर,संजय वाघमारे और सुश्रुत हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर पेट्रिक प्रताप के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  


Most Popular News of this Week

Chembur Gymkhana Crowned Motiram Cup Champions

Chembur Gymkhana emerged the champion badminton club among men, winning the Elite Division of the Motiram Cup badminton tournament, organised by GMBA, promoted by Badminton Gurukul and hosted by...

बांद्रा गरीब नगरमध्ये मोठी...

मुंबईतील बांद्रा पूर्व परिसरातील गरीब नगर येथे सध्या सुरू असलेल्या...

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी...

एअर इंडिया एअरपोर्ट सर्व्हिसेस लिमिटेड (AIASL) व्यवस्थापनाकडून...

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या इंधन बचतीच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत...

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या इंधन बचतीच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत...

Chembur Gymkhana Shines as Maharashtra’s Billiards Powerhouse

Chembur Gymkhana etched its name in glory by emerging victorious in the prestigious Nestlé–BSAM Billiards League 2026, a tournament organized under the Billiards & Snooker Association of...