हैडलाइन

आगरा में छात्रा को सरेआम जिंदा जलाया, हालत गंभीर

UP: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सरेआम एक दसवीं कक्षा की छात्रा को दो लोगों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया. इस घटना में लड़की करीब सत्तर फीसदी तक जल गई. उले इलाज के लिए आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया गया है. वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा अकोला के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है. रोजना की तरह वह अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी. जैसे ही वह अपने घर के करीब पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने लड़की को आग के हवाले कर दिया. राहगीरों ने किसी तरह से लड़की को बचाया और पुलिस को सूचना दी.

लेकिन तब तक लड़की 70 फीसदी तक जल चुकी थी. पुलिस की मदद से फौरन लड़की को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे की है. पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी कोई दुश्मनी भी नहीं है. बावजूद इसके उनकी बेटी को जलाया गया और फिर उसे खाई में धकेलने की कोशिश भी की गई. पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...