नई दिल्ली: अपने विवादित बयान के बाद उसपर हुए विरोध से जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह चर्चा में हैं. वहीं अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रत्ना पाठक शाह का एक अजीब बयान सामने आया है. हालांंकि बयान पर हुए विरोध के बाद नसीरुद्दीन ने अपनी पक्ष एक बार फिर से साफ कर दिया है.
‘‘कपूर एंड सन्स’’ की मिसेज कपूर और ‘‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’’ की ऊषा परमार अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह के अभिनय की महज झलकियां है और उन्होंने कहा कि वह स्क्रीन पर हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हैं. वह इन फिल्मों के लिए श्रेय इनके लेखकों को देती हैं.