हैडलाइन

साधु के भेष में किन्नर के घर पहुंचे बदमाश, चाकू मार लाखों की लूट

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना फेस तीन क्षेत्र के सेक्टर 122 में साधु के भेष में आए बदमाशों ने किन्नर के घर में घुसकर कर लूटपाट की और विरोध करने पर किन्नर को चाकू मार घायल कर फरार हो गए. बदमाश अपने साथ 2 लाख कैश और 5 तोला सोना भी लूटकर ले गए. किन्नर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

अस्पताल में भर्ती किन्नर का कहना है कि गुरुवार दोपहर तकरीबन 1 बजे घर पर वह अकेली थी. उसके साथी दूसरे इलाके में बधाई देने गए हुए थे. तभी कुछ बदमाश साधु के भेष में हाथ में चिमटा और ढोलक बजाते हुए दरवाजा खटखटाए. दरवाजा खोलते ही वे सीधे अंदर घर में प्रवेश कर गए.

पहले तो उन्होंने किन्नर से पानी मांगा. जब वह पानी लेने अंदर गई तो उस दौरान उसके सिर पर किसी ब्लाइंड ऑब्जेक्ट से प्रहार कर दिया. किन्नर ने जब इसका विरोध करने का प्रयास किया तो इस दौरान बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया. इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई. नाबालिग किन्नर का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि पीड़ित को काफी चोट आई है और वह निगरानी में है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...