हैडलाइन

मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, व्यापारी ने परिवार संग की आत्महत्या

गुजरात के जामनगर में एक परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. फरसाण की दुकान चलाने वाले दीपक साकरिया (40) उनकी पत्नी आरती (37), मां जयाबेन (70), बेटी कुमकुम (10) और बेटे हेमंत (5) के शव मंगलवार को उनके घर से बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि दीपक की मां जयाबेन लम्बे समय से बीमारी थी. पैसे ना होने के कारण वो उनका इलाज नहीं करा पा रहे थे. इससे परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है.  

बताया जा रहा है कि यह घटना तब सामने आई जब व्यापारी के पिता पन्नालाल ने घर वाले नहीं दिखाई देने पर उन्होंने ऊपर की मंजिल पर जाकर देखा. इसके बाद पड़ोसियों को पता लगने पर उन्होंने 108 को इस घटना की सूचना दी.

दीपक अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे-बेटी के साथ जामनगर के किसान चौक इलाके में रहते थे. उन्होंने 10 साल पहले ही एक मकान खरीदने के लिए लोन लिया था. वो पिछले कुछ माह से लोन नहीं चुका पा रहे थे. कुछ दिन पहले ही बैंक अधिकारी उनके घर आए थे. इसलिए उनका परिवार परेशान था.

वो ना तो मां के इलाज के लिए पैसे जुटा पा रहे थे और ना ही बेटे-बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे थे. दीपक के रिश्तेदार अश्विन रानपरिया ने बताया कि दीपक भाई से तीन दिन पहले ही बातचीत हुई थी तब उन्होंने कहा था कि धंधा दीवाली के बाद से ही सुस्त चल रहा है. उनका खर्चा बढ़ता जा रहा है. इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी के चलते दीपक और उनके परिवार ने यह कदम उठाने की बात समझ आ रही है. फिलहाल जांच की जा रही है.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...