हैडलाइन

पे एंड पार्क से वाहन चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

पे एंड पार्क से वाहन चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

पनवेल। खारघर स्टेशन के पे एंड पार्क परिसर से 2 एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वाहन मालिकों द्वारा दि गई शिकायत पर खारघर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है. गौरतलब है कि लंबी यात्रा करनेवाले नागरिक वाहनों की सुरक्षा के लिए पैसे देकर वाहन पार्क करते है. लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण वाहन चोरी होने से सुरक्षा का सवाल बना है।

खारघर स्टेशन परिसर में स्थित पे एंड पार्क इलाके के ठेकेदारों का दबदबा है. अगर कोई व्यक्ति कभी छुट्टे पैसे ना होने के कारण वाहन पार्क करते समय वाहन ले जाते समय पैसे देने की बात कहे तो पार्किंग इलाके में काम करने वाले कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार कर वाहन पार्क करने नही दिया जाता है. इतना ही नही वाहन पार्क करने के बाद अगर कोई नुकसान हो जाये तो वह भी ये ठेकेदार अपने उपर नही लेते. हालांकि इसके बावजूद पार्किंग इलाके से वाहन चोरी होना एक बड़ा सवाल बना है. प्राप्त जानकारी अनुसार खारघर सेक्टर 7 के रहनेवाले दिलीपकुमार की बेटी प्रतिदिन स्टेशन पर वाहन पार्क कर मुंबई अपने कार्यालय जाती थी इसके बाद खारघर स्टेशन ट्रेन से आकर वाहन वापस लेकर जाती थी. लेकिन 5 जुलाई को जब वह अपनी गाड़ी लेने आई तक उनकी गाड़ी नही मिली. इसी तरह प्रज्ञा पाटिल भी अपनी गाड़ी पार्क की थी उनकी भी गाड़ी लापता मिली. जिसके बाद दोनों ने तलाश कर जब गाड़ी नही मिली तो सोमवार को खारघर पुलिस से शिकायत दर्ज कराए है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...