हैडलाइन

बेलापुर में प्रस्तावित अस्पताल को खेल का मैदान देने का फोर्टी प्लस क्रिकेट एसोसिएशन का विरोध 

बेलापुर में प्रस्तावित अस्पताल को खेल का मैदान देने का फोर्टी प्लस क्रिकेट एसोसिएशन का विरोध 


नवी मुंबई। बेलापुर के खेल मैदान पर अस्पताल निर्माण का फोर्टी प्लस क्रिकेट एसोसिएशन ने विरोध जताया है.  इसके लिए संगठन की ओर से शुक्रवार को मनपा मुख्यालय के सामने विरोध आंदोलन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन के बाद आयुक्त कैलास शिंदे को दिए जाने वाला निवेदन सिटी इंजीनियर शिरीष अरडवाड को दिया गया।

निवेदन में कहा गया है कि संगठन ने अपने खर्च पर बेलापुर सेक्टर 15 और घनसोली में मैदान तैयार किया है. मनपा ने पहले भी इस जगह को डीपी प्लान में मैदान के रूप में दर्ज किया था. लेकिन अब अचानक बेलापुर का मैदान अस्पताल के लिए देने का निर्णय लिया गया है. इसमे खास बात यह है कि अन्य जगह उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर अस्पताल के लिए मैदान का जगह देने का निर्णय लेना सही नहीं है.  साथ ही मैदान की जगह सीआरजेड 1 और 2 में आती है और उस जगह पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है. इस बात की प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद यह जगह अस्पताल को देने का फैसला किया है. जिसका हम इसका विरोध कर रहे हैं, ऐसा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप पाटिल ने कहा.साथ ही इस निवेदन में प्रदीप पाटिल ने मांग की है कि इस जगह के अलावा किसी अन्य जगह पर अस्पताल बनाया जाए.  इस दौरान एसोसिएसन के प्रदीप पाटिल, विकास मोकल, डाॅ.  राजेश पाटिल, विनोद म्हात्रे सहित अन्य अधिकारी और क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...