हैडलाइन

कोर्ट के बाहर दिनभर रहता है चक्का जाम

कोर्ट के बाहर दिनभर रहता है चक्का जाम,

पुलिसकर्मी तैनात की मांग

पनवेल। कई बिल्डिंगों में पर्याप्त पार्किंग की जगह नही होने के कारण नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायत अनुसार पनवेल शहर में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करती दिखाई देती है. लेकिन पनवेल कोर्ट के बाहर दोतरफा पार्किंग के कारण दिन भर भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण नागरिकों द्वारा ऐसे स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने की मांग की जा रही है।

बता दें की नवी मुंबई की तरह पनवेल इलाके में भी पार्किंग बड़ी समस्या बन गई है. इसके अलावा रोड पर होनेवाले गड्ढों के कारण लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है. इसको लेकर कुछदिन पहले आंदोलन भी किया गया था. लेकिन पनवेल कोर्ट के बाहर दोतरफा पार्किंग के कारण दिन भर भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण आसपास के इलाकों के नागरिकों को लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फसना पड़ रहा है. इसके अलावा इस जगह पर रिक्शा स्टैंड होने के कारण कोर्ट के बाहर भी दिन भर भारी ट्रैफिक जाम रहता है. जिसके कारण नागरिकों द्वारा स्थायी रूप से पुलिस कर्मियों को तैनात करने की मांग की जा रही है. इसके अलावा इस जगह पर दोतरफा पार्किंग पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की जा रही है. नागरिको का कहना है कि कई जगह पर बिल्डिंग में पार्किंग की पर्याप्त जगह नही होने के कारण निवासी अपनी बिल्डिंग के बाहर वाहनों को पार्क करते है. लेकिन कई लोगो द्वारा शिकायत के कारण कार्यवाई की जाती है. हालांकि अब कोर्ट के बाहर होनेवाली समस्याओं पर ध्यान देने की मांग नागरिकों द्वारा जारी है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...