हैडलाइन

हेटवने डैम 83 फीसदी भरा

हेटवने डैम 83 फीसदी भरा,

पानी कटौती रद्द करने की नागरिको की मांग


पनवेल। पेण तालुक में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हेटवने डैम 90 प्रतिशत तक भरने के कगार पर आने से गुरुवार सुबह डैम के छह दरवाजे खोल दिए गए. लेकिन अब भी जारी खारघर, उल्वे और द्रोणागिरी इलाके में लागू 20 फीसदी पानी कटौती को रद्द करने की मांग नागरिक कर रहे हैं.  डैम से पानी छोड़े जाने के कारण भोगेश्वरी नदी किनारे के निवासियों को सतर्क किया गया है. नागरिको का कहना है कि पानी वेस्ट करने से बेहतर है पानी की कटौती रद्द कर आपूर्ति सुचारू की जाए।

रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण पेयजल की समस्या खत्म होने की ओर है.  पेण स्थित हेटवने डैम की जल भंडारण क्षमता 144.98 लाख घन मीटर है एंव वर्तमान उपयोग योग्य जल भंडारण 127.98 लाख घन मीटर है. इस डैम की भंडारण क्षमता 86.10 मीटर है. फिलहाल डैम का जलस्तर 83 फीसदी तक पहुंच गया है. लेकिन गुरुवार सुबह डैम भरने के कगार पर आने से डैम के 6 गेट खोल दिए गए. जिसके कारण डैम से बहकर जाने वाले नदी किनारे के उन गांवों को जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है. गुरुवार की सुबह डैम से 3.35 घनमीटर/से.  पानी डिस्चार्ज किया गया।


1 अगस्त से ही क्यों रद्द होगी पानी कटौती ?

डैम में जल भंडारण की कमी का हवाला देते हुए जून के अंत से खारघर, उल्वे, द्रोणागिरी की कॉलोनियों में 20 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की गई थी. हालाँकि घर के बाहर बारिश हो रही थी, लेकिन घर के नलों में पानी नहीं होने से नागरिकों ने पानी के टैंकर खरीदकर और पीने के लिए सीलबंद बोतलें खरीदकर अपनी ज़रूरतें पूरी कीं. भले ही डैम लबालब भर जाए, लेकिन सिडको मनपा के वरिष्ठ अधिकारी 1 अगस्त से पानी की कटौती रद्द करने पर अड़े हैं. जिसके 3 नाराज निवासी बारिश का पानी किस नए डैम में संग्रहीत किया जाएगा ऐसा सवाल किया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...