कोकेन के साथ नाईजीरियन गिरफ्तार
नवी मुंबई। कोकेन बेचने आये एक नाईजीरियन को नेरुल पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर गिरफ्तार की है. इस आरोपी के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये की कोकेन जप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस निरक्षक ब्राम्हणंद नाईकवाडी ने बताया कि क्राइम डिटेक्शन विभाग के सपुनि अमित शेलार को जानकारी मिली थी कि एक नाईजेरियन व्यक्ति नेरुल इलाके में कोकेन की बिक्री करने आने वाला है. जानकारी मिलते ही वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक कठाले, सपुनी अमित शेलार, कांस्टेबल केलगेंद्रे, कुंभार, पाटील, जाधव, गायकवाड, सोनवलकर, बारकडे की टीम बनाई गई थी. इस टीम ने मंगलवार रात जाल बिछाकर कोकेन के साथ आये नाईजीरियन इफेयांनी उजोमा ओसोनाडू(50) को धर दबोची. इसके बाद जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास तीन लाख रुपये की कीमत का 20.85 ग्राम कोकेन मिला.जिसके बाद उसपर नेरुल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार की है।