मेजबान-अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल की जांघ में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. फिलहाल, वह ठीक हैं. मनीष ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जांघ में चोट. ऑपरेशन कराना पड़ा. मैं अब ठीक हूं."
37 वर्षीय अभिनेता ने अपनी चोट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया और शुभकामनाओं के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "..शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया." मनीष कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वे अवॉर्ड शो और रियलिटी शो होस्ट करने के लिए मशहूर हैं.