हैडलाइन

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय द्वारा मुंबई के पवई झील में स्वच्छता अभियान का आयोजन

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय द्वारा मुंबई के पवई झील में स्वच्छता अभियान का आयोजन

 

मुंबई:  एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय के तत्वावधान में आज मुंबई के पवई झील पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित “स्वच्छता ही सेवा 2024” अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और मुंबई जैसे महानगरों को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग देना है।

 

स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गयी और उसके बाद एनटीपीसी एवं प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने साथ में मिलकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देना है कि पेड़-पौधों का संरक्षण हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

 

इस कार्यक्रम में एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I एवं दक्षिणी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, श्री प्रेम प्रकाश, न्यूक्लियर इंजीनियरिंग के कार्यकारी निदेशक, श्री प्रसेनजीत पाल, महाप्रबंधक (ऑपरेशनल सर्विसेज), श्री सत्य सुब्रह्मण्य श्रीनिवास, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग न्यूक्लियर सेल), श्री अरनदा प्रसाद सामल, अपर-महाप्रबंधक (क्षेत्रीय विभागद्यक्ष, मानव संसाधन), श्रीमती वंदना चतुर्वेदी तथा पीआईबी की मीडिया और संचार अधिकारी, श्रीमती स्रियंका चटर्जी वृक्षारोपण में शामिल रहें।

 

वृक्षारोपण के बाद पवई झील के आसपास रहने वाले निवासियों और सुबह की सैर पर आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसकी प्रस्तुति महेंद्र कुमार श्रीवास की टीम द्वारा दी गयी। इस नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व और इसे बनाए रखने के उपायों के बारे में बताया गया।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री प्रकाश ने कहा की, एनटीपीसी ऐसे कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करते हैं और हमारी पृथ्वी को स्वस्थ रखने में योगदान देते हैं। उन्होने पीआईबी के अधिकारियों का विशेष रूप से उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से मुंबई को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के आयोजन न केवल नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हैं बल्कि यह भी बताते हैं कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बरकरार रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।


राष्ट्रव्यापी “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” 17 सितंबर, 2024 से 1 अक्टूबर, 2024 के दौरान चलाया जा रहा है। इस अभियान के एक भाग के रूप में, विधि एवं न्याय मंत्रालय का  विधायी विभाग और विधि कार्य विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। इस पहल के हिस्से के रूप में, स्वच्छता, स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...