हैडलाइन

अब नवी मुंबई में कर सकेंगे निःशुल्क कीमोथेरेपी

अब नवी मुंबई में कर सकेंगे निःशुल्क कीमोथेरेपी

नवी मुंबई। नवी मुंबई शहर के स्थानीय कैंसर मरीजों को कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई के टाटा अस्पताल जाना पड़ता था.  ऐसे में मरीजों के साथ-साथ परिजनों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती थीं. लेकिन अब कैंसर के मरीज नवी मुंबई में ही कीमोथेरेपी करा सकेंगे.  साथ ही कैंसर निदान परीक्षण अपने ही वार्ड में मनपा के प्राथमिक नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा सकता है.  इससे नागरिकों का समय और पैसा बचेगा।

नवी मुंबई मनपा के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. मनपा के सभी नोड्स में एक विशाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है, जंहा आम मरीजों का इलाज किया जा रहा है. मनपा की स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के लिए कोपरखैरणे में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, सह आधुनिक सर्जरी सुविधाओं का उद्घाटन, आरोग्यवर्धिनी केंद्र और कैंसर रोगियों के लिए कीमोथेरेपी और स्क्रीनिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया है. कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीज को समय पर इलाज दिलाने के लिए 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर डायग्नोस्टिक टेस्ट किया जाएगा. जिससे नवी मुंबई की आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।


Most Popular News of this Week

महापौरांच्या उपस्थितीत...

स्वातंत्र्यवीर सावरकर यांच्या जयंतीनिमित्त सायन कोळीवाड्याचे आमदार...

"हिंदी जोड़ने वाली भाषा, विवाद...

भाषा विवाद का माध्यम नहीं हो सकती हिंदी इस देश की संपर्क सूत्र है। भाषाओं के...

मुंबई-ठाणे पत्रकार संघटनेला...

अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद आणि डिजिटल मीडिया परिषद, महाराष्ट्र राज्य...

पवई येथील फुकट नगर आणि मिलिंद...

पवई येथील फुकट नगर आणि मिलिंद नगर परिसरात असलेल्या जल अभियंता विभागाच्या...

माजी मंत्री प्राजक्त तनपुरे...

माजी मंत्री प्राजक्त तनपुरे यांच्यासह राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाच्या...

सार्वजनिक शौचालयांमध्ये...

नागरिकांना स्वच्छ, सुरक्षित आणि सन्मानजनक सार्वजनिक स्वच्छतागृह सुविधा...