हैडलाइन

बकाए पानी बिल भुगतान अभय योजना में 16 करोड़ से अधिक की वसूली

बकाए पानी बिल भुगतान अभय योजना में 16 करोड़ से अधिक की वसूली


नवी मुंबई - मनपा की ओर से चलाई गई बकाए पानी बिल अभय योजना में 16 करोड़ से अधिक की राशि वसूली हुई है।

नवी मुंबई मनपा की ओर से मोरबे डैम से मनपा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ उन गांवों को भी पानी की आपूर्ति की जाती है, जहां से मोरबे डैम से कलंबोली मुख्य जल चैनल गुजरता है. मनपा द्वारा कुल 1 लाख 38 हजार 62 उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति की जाती है.  इनमें से हजारों ग्राहक नियमित रूप से पानी बिल का भुगतान कर मनपा को सहयोग कर रहे है.  हालाँकि, विभिन्न कारणों से कुछ ग्राहक पानी के बिल का भुगतान नही किये है.  ऐसे डिफॉल्टर ग्राहकों पर 50 करोड़ से अधिक का बकाया था.  21 करोड़ 59 लाख विलंब शुल्क और 99 लाख 59 हजार रुपये जुर्माना राशि कुल 73 करोड़ 73 लाख रुपये बकाया था. इस राशि की वसूली के लिए मनपा ने 30 अगस्त से 31 सितंबर तक अभय योजना की घोषणा की थी.  इन बकाए की वसूली के लिए विलंब शुल्क और जुर्माने पर 75% की छूट दी गई. इस बीच गणेशोत्सव के कारण बकाया वसूली को वह रिस्पांस नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था.  इसलिए मनपा की ओर से इस अभय योजना की अवधि फिर से 15 दिन यानी 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है.  इसके तहत यह घोषणा की गई थी कि जून-जुलाई 2024 की भुगतान अवधि के भीतर संपूर्ण बकाया जल भुगतान राशि का भुगतान करने पर उक्त अभय योजना का लाभ दिया जाएगा. ऑनलाइन जल भुगतान के लिए नवी मुंबई मनपा ने वेबसाइट का उपयोग करने की भी अपील की थी. इसके साथ ही, सभी 8 विभाग कार्यालयों में नवी मुंबई मनपा मुख्यालय और जल भुगतान केंद्र, नेरुल सेक्टर -44 जलकुंभ कॉम्प्लेक्स में जल भुगतान सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी. इसमें मौजूदा मांग का 116 फीसदी और कुल मांग का 18.3 फीसदी की वसूली हो चुकी है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...