हैडलाइन

स्वारगेट बस स्थानक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, क्रोधजनक, और बेहद शर्मनाक - अजित पवार

स्वारगेट बस स्थानक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, क्रोधजनक, और बेहद शर्मनाक - अजित पवार

पुणे पुलिस आयुक्त को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश; उपमुख्यमंत्री अजित पवार

“पुणे के स्वारगेट बस स्थानक पर हमारी एक बहन के साथ हुए बलात्कार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ादायक और सभ्य समाज के हर व्यक्ति को क्रोधित करने वाली व शर्मसार करने वाली है। ऐसा अपराध करने वाले आरोपी का कृत्य अक्षम्य है, और उसे फांसी से कम कोई भी सजा नहीं होनी चाहिए। मैंने पुणे पुलिस आयुक्त को इस मामले की जांच में व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखने और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस अपराध को गंभीरता से लिया है और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी और उसे कानूनन कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी, यह मेरा महाराष्ट्र के सभी भाई-बहनों और माताओं को आश्वासन है। पीड़िता को न्याय, मानसिक सहारा और हर संभव सहायता देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को दिए गए हैं।”


Most Popular News of this Week

मुंबईकरांचे जीवन अधिक सुलभ...

मुंबईला जागतिक दर्जाच्या पायाभूत सुविधा असलेले आधुनिक आणि भविष्यासाठी...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर नागरिकांना पिण्याचे पाणी, अन्नधान्य आणि...

विद्याविहार रेल्वे...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या माध्यमातून पूर्णत्वास आलेल्या तीन...

आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण...

देशाची भावी पिढी घडविण्यात शिक्षकांचे योगदान अनमोल आहे. विद्यार्थ्यांचा...

धुळे, नंदुरबार आणि जळगाव...

राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या राष्ट्रीय अध्यक्षा आणि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा...