हैडलाइन

सायन कोकरी आगार की झोपड़पट्टियों का विकास अडानी से किए जाने की मांग

सायन कोकरी आगार की झोपड़पट्टियों का विकास अडानी से किए जाने की मांग 


मुंबई: सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली कोकरी आगार झोपड़पट्टी ( ट्रांजिट कैंप) का विकास गौतम अडानी या फिर राज्य सरकार से किए जाने की मांग रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने की है। बता दें कि एक तरफ एशिया की सबसे घनी आबादी वाली झोपड़पट्टी धारावी का विकास अडानी की ओर से किए जाने की कवायद शुरु हो गई है। उसी तर्ज पर विगत तीस वर्षों से ट्रांजिट कैंप के लिए बनाई गई कोकरी आगार झोपड़पट्टी का विकास किए जाने की मांग चांगदेव वानखेड़े ने की है। जल्द ही इस बारे में वानखेड़े के नेतृत्व में झोपड़पट्टी के निवासियों का एक शिष्टमंडल अडानी ग्रुप के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने वाला है।

                       सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सायन कोकरी आगार झोपड़पट्टी में पिछले २५ से ३० साल पहले रेल पटरियों के किनारे से हटाई गई झोपड़पट्टियों के निवासियों के लिए ट्रांजिट कैंप बनाकर बसाया गया था। लेकिन तीन दशक बीत जाने के बाद भी कोकरी आगार के ट्रांजिट कैंप में रहने वाले निवासियों को स्थाई रूप से घर नहीं दिया गया। जबकि कोकरी आगार झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों को पशुओं से भी बदतर जिंदगी जीनी पड़ रही है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आवास मंत्री को लिखे एक पत्र में रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने बताया कि कोकरी आगार  में तीन हजार तीन सौ झोपड़े हैं। इस झोपड़पट्टी में शौचालय का घोर अभाव है। जो शौचालय मौजूद हैं उनकीहालतखराबहै। इसी तरह पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है। इस झोपड़पट्टी में मनपा की ओर से साफ सफाई न किए जाने से यहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। बढ़ती हुई गंदगी से बीमारिया भी समय समय पर फैलती रहती है। जिसके कारण वानखेड़े ने इस झोपड़पट्टी का विकास अडानी से किए जाने की मांग की है। वानखेड़े ने यह भी कहा कि अडानी के अलावा यदि अन्य विकासक यहां का विकास करने के लिए इच्छुक हैं तो उनका हम सभी स्वागत करते हैं। लेकिन विकास के दौरान यहां समाज के सभी जाति धर्मो के लिए मंदिर, मस्जिद, गिरजा घर और गुरुद्वारा बनाकर देना होगा।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...