हैडलाइन

जुहू की सोसाइटी के रहिवासी को न्याय दिलाने में जुटे संभाजी ब्रिगेड मुंबई अध्यक्ष सुहास राणे मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जुहू की सोसाइटी के रहिवासी को न्याय दिलाने में जुटे संभाजी ब्रिगेड मुंबई अध्यक्ष सुहास राणे

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 


मुंबई: जुहू की एक सोसाइटी के मामले में म्हाडा के अधिकारी की कार्यपद्धती पर सवालिया निशान उठाते हुए संभाजी ब्रिगेड मुंबई अध्यक्ष सुहास राणे ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहकार आयुक्त को पत्र लिख कर मामले का संज्ञान लेने की गुजारिश की है. उन्होंने म्हाडा द्वारा छह मई 2010 को संपन्न बैठक क्रमांक 235 के प्रस्ताव क्रमांक 6480 को पूरे प्रभाव से लागू करने की मांग की है. 
 सुहास राणे के अनुसार जुहू गुलमोहर क्रॉस रोड नंबर 10 पर स्थित जेवीपीडी स्टर्लिंग को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी  के सदस्य प्रशांत शेट्टी ने संभाजी ब्रिगेड मुंबई को एक पत्र दिया है जिसमे उन्होंने  न्याय की गुहार लगाई है. प्रशांत शेट्टी इस सोसाइटी में वर्ष 2004 शामिल हुए थे जिसकी बाकायदा मेंबर  ट्रांसफर डीड उन्होंने उस वक्त के लिजी एच एम चुगानी और म्हाडा के साथ बनाई थी।  लेकिन 25 मई 2018 में संपन्न हुए इस सोसाइटी के चुनाव में प्रशांत शेट्टी को कैंडिडेट के रूप में खड़े होने की अनुमति दे दी थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद  प्रशांत शेट्टी और अन्य पांच सदस्यों के खिलाफ यह आदेश पारित कर दिया गया कि ये लोग इस सोसाइटी के वैध सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें सोसाइटी की कमीटी का सदस्य नहीं घोषित किया जा सकता. इसके बाद से पत्रव्यवहार द्वारा न्याय पाने के लिए प्रशांत शेट्टी लगातार प्रयत्न कर रहे थे , लेकिन आखिरकार उन्होंने संभाजी ब्रिगेड के मुंबई अध्यक्ष सुहास राणे से मदद मांगी. 
सुहास राणे ने सारा तथ्य जानने और सारे डॉक्यूमेंट को देखने के बाद  मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहकार आयुक्त को पत्र लिख कर मामले का संज्ञान लेने की गुजारिश की है. उन्होंने म्हाडा द्वारा छह मई 2010 को संपन्न बैठक क्रमांक 235 के प्रस्ताव क्रमांक 6480 को पूरे प्रभाव से लागू करने की मांग की है. इसके अलावा किसी का अधिकार छीनने की कोशिश करने वाले म्हाडा के सम्बंधित अधिकारी की  कार्यपद्धती पर सवालिया निशान उठाते हुए उनकी भी जाँच की मांग की है.


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...