हैडलाइन

‘मेरी धारावी, मेरे सपने’—बच्चों ने दिखाई भविष्य की तस्वीर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों की धारावी 2.0’ इंटर-स्कूल ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन और साइंस एग्जिबिशन में हिस्सा लिया।

धारावी सोशल मिशन के सहयोग से अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने ड्रॉइंग, पेंटिंग और साइंस प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी सपनों की धारावी को पेश किया।


छात्रों ने अपनी कल्पना में हरे-भरे पार्क, ज्यादा पेड़, साफ-सफाई, बेहतर घर, आधुनिक स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों के लिए सुरक्षित जगहें दिखाईं। वहीं साइंस एग्जिबिशन में पानी बचाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल पेश किए गए।

कार्यक्रम के जरिए बच्चों को अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच सामने रखने का मौका मिला। ‘मेरे सपनों की धारावी’ की शुरुआत जनवरी 2025 में हुई थी और इस साल इसका दूसरा संस्करण आयोजित किया गया।


इस पहल के माध्यम से धारावी के बच्चों ने एक स्वच्छ, सुरक्षित, हराभरा और आधुनिक धारावी का सपना सामने रखा।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...