हैडलाइन

मेल एक्टर से कम फीस मिलने पर दीपिका पादुकोण ने छोड़ी थी फिल्म

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं. फिल्म पद्मावत में उन्हें लीड एक्टर्स शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज्यादा फीस मिली थी. बुधवार को एक्ट्रेस एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं. जहां उन्होंने मेल-फीमेल फीस में असमानता पर बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने को-एक्टर के मुकाबले कम फीस मिलने पर एक फिल्म छोड़ दी थी.

दीपिका पादुकोण ने कहा- ''मुझे पता है कि मेरा क्या ट्रैक है और मैं किस चीज के लायक हूं. मुझे पता है उसकी फिल्में अच्छा नहीं कर रही हैं लेकिन मेरी फिल्में शानदार कलेक्शन कर रही हैं. इसका कोई सेंस नहीं है. ऐसी फिल्म को ना करना मैंने ज्यादा पसंद किया जो इस एक चीज पर बेस्ड हो. मुझे लगा ये गलत है.'' गौरतलब है कि बॉलीवुड में मेल और फीमेल एक्टर्स की फीस में बड़ा अंतर लंबे समय से चर्चा में है.

कई फीमेल एक्ट्रेसेस इसके खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं. दीपिका का मानना है कि फीस का निर्धारण जेंडर के आधार पर नहीं होना चाहिए. बकौल दीपिका, ''जो करना आवश्यक है मैं उसे करती हूं. जरूरत पड़ने पर मैंने फिल्मों के ऑफर तक ठुकराए हैं क्योंकि मैं रात को शांतिपूर्वक तरीके से सोना चाहती हूं.''  उन्होंने कहा- ''मैं ऐसे विचार के साथ नहीं रह सकती कि मैं किसी फिल्म का हिस्सा हूं, मूवी को मैंने भी उतनी ही योगदान और वैल्यू दिया है. फिर क्यों मुझे अंडरपेड रखा जाए.'' वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका शादी के बाद मेघना गुलजार की मूवी छपाक से वापसी करेंगी. ये एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं. मार्च से इसकी शूटिंग शुरू होगी. 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...