हैडलाइन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मंदसौर में वरिष्ठ बीजेपी नेता और नगर पालिका अध्यक्ष की बीती शाम अज्ञात बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी. हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था. उसने पालिका अध्यक्ष को बहुत करीब से गोली मारी और मौके फरार हो गया. गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या की यह वारदात मंदसौर के बीपीएल चौराहे की है. जहां गुरुवार की शाम करीब सात बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे. तभी बुलेट बाइक पर सवार एक शख्स उनके पास पहुंचा और उनके सिर में गोली मार कर वहां से फरार हो गया.
सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया. गोली लगते ही प्रहलाद जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोली की आवाज़ सुनकर लोग प्रहलाद की तरफ दौड़े. पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उनके शव को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
प्रहलाद बंदवार की मौत की ख़बर शहर में आग की तरह से फैल गई. मौका-ए-वारदात और उनके आवास भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर घटनास्थल से हटाया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
आला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कई टीम बनाकर आरोपी को तलाश किया जा रहा है. बीजेपी नेता की हत्या से उनके समर्थकों में रोष है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...