हैडलाइन

दोस्त के साथ बाइक पर घूमने निकली थी छात्रा, युवकों ने किया गैंगरेप

झारखंड़ : झारखंड़ के चाईबासा में अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक लड़की को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इस दौरान आरोपियों ने युवती के दोस्त को मारने की कोशिश की. लेकिन उसने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई. पीड़िता पीजी की छात्रा है. वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर घूमने निकले थी, तभी आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

यह शर्मनाक वारदात चाईबासा के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. एक 26 वर्षीय पीजी छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकली थी. जब वे कमरहातु और टेकराहातु के बीच पहुंचे. तभी एक सुनसान जगह पर 8 युवकों ने जबरन उन्हें रोक लिया. जब लड़की के दोस्त ने उनसे रोकने की वजह पूछी तो वे उसे पीटने लगे. उन्होंने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे मारने की कोशिश भी की.

लेकिन किसी तरह से मौका पाकर लड़की का दोस्त तो वहां से फरार हो गया. मगर लड़की उन दरिंदों के चंगुल में फंस गई. आरोपी युवक लड़की को जबरन सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया. इस दौरान पीड़ित लड़की रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही लेकिन उन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी.

आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले. किसी तरह से पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस ने फौरन लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस को छानबीन में पता चला कि सभी आरोपी टेकराहातु इलाके के निवासी हैं. पुलिस ने वहां दबिश देकर 2 आरोपियों को धर दबोचा. जबकि अन्य 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले...

भारतीय संगीत क्षेत्रातील ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण...