घर से ऑफिस आते-जाते रोज करता था लड़कियों से गंदी हरकतें, गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के मुलुंड में गुरुवार को पुलिस ने एक 35 वर्षीय आदमी को महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में 7 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलस ने जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। इस आरोपी ने पहली बार किसी महिला को नहीं छेड़ा था बल्कि वह लगातार कई महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुका है। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पाया कि दो फरवरी और मई 2018 में ठाणे के कोपरी क्षेत्र में और 2 जनवरी को नवघर में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ भी इसी बाइक सवार ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी ठाणे निवासी वीरेन शाह है। वह घाटकोपर के एक प्रमुख मॉल में प्रबंधक है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी बाइक को सुनसान इलाकों में घुमाता था और अकेले चलने वाली महिलाओं को गंदे तरीके से छुता था। 7 फरवरी को मुलुंड पूर्व में संभाजी मैदान के पास एक महिला ने नवगघर पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत की। उसने कहा कि वह रात के खाने के बाद सैर पर निकली थी, तभी एक आदमी बाइक पर आया और उसने उसे गंदी नीयत से छुआ। महिला ने अपने बयान में कहा कि वह मदद के लिए चिल्लाई, जब तक कोई आता वह भाग गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, पुलिस की एक टीम ने आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। नवघर पुलिस के एसपी पुष्कराज सूर्यवंश ने कहा, 'हमने आरोपी की तलाश शुरू की और ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में पहले से दर्ज दो मामलों की पड़ताल भी की। सारे मामले एक जैसे लग रहे थे।' बाद में उस व्यक्ति के रूप में पहचाना गया जिसने इस साल 2 जनवरी को नवघर में एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। टीम ने आरोपी की बाइक के नंबर से उसके घर का पता लगाया और उसके घर ठाणे से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी जोन-7 अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी रोज घर से ऑफिस जाते और आते समय रास्ते में लड़कियों और महिलाओं के साथ गंदी हकतें करता था। उसने अपने जुर्म कुबूल कर लिए हैं। उसके कारनामों से उसकी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य हैरान हैं। आरोपी को 18 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...