डॉक्टर ने किया लड़की का यौन शोषण

 वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर में एक जाने-माने न्यूरो सर्जन पर एक युवती ने उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी. शिकायत दर्ज हो जाने के बावजूद भी आरोपी डॉक्टर अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है.
आरोपी डॉक्टर का नाम डॉ. यशेष दलाल है, जबकि पीड़ित युवती एक फिजियोथेरेपिस्ट है. दैनिक भास्कर के मुताबिक उस लड़की का कहना है कि डॉक्टर दलाल ने उसकी जिंदगी बरबाद कर दी है. पीड़िता कह रही है कि अगर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया या उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी.
लड़की का कहना है कि डॉक्टर के पास उसके आपत्तिजनक फोटो हैं, जिन्हें एक बार वह वायरल कर चुका है. उसका आरोप है कि उसके फोटो और वीडियो के जरिए ही वो उसे ब्लैकमेल करता रहा है. अब पीड़िता इस मामले की सुनवाई किसी महिला जज की अदालत में करने की मांग कर रही है.
उधर, डॉ. यशेष दलाल का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. लड़की उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है. इस मामले में महिला सुरक्षा समिति की सदस्य शोभाबेन रावल भी पीड़िता की मदद कर रही हैं.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...