हैडलाइन

महिला की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे मिली लाश

बिहारः  बिहार के मुंगेर जिले में सड़क के किनारे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. किसी राहगीर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में ले लिया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या कर उसकी लाश सड़क के किनारे फेंक दी गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या की ये वारदात मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र की है. सहायक पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने इस केस के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक सूचना के बाद पुलिस ने बोखरा बहियार गांव के पास सड़क के किनारे से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है.

ASP हरिशंकर के मुताबिक मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि वह एक विवाहित महिला है. लाश के जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसके गले पर कटे के निशान हैं. जिससे आशंका है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है. शव की पहचान छिपाने की नीयत से उसकी लाश सड़क पर फेंक दी गई है.

सहायक पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतका की शिनाख्त कराने के लिए आस-पास के थानों को भी सूचना दे दी गई है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...