हैडलाइन

नरेंद्र मोदी को नहीं मिलेगा दूसरा कार्यकाल: पवार

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे कार्यकाल का मौका अब शायद ही मिल पाए। उन्होंने यह प्रतिक्रिया मीडिया के सामने रखी। पवार ने कहा, ‘बीजेपी संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी। इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नई दिल्ली में मार्च 14 व 15 को देश के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिले थे, जहां महागठबंधन के बारे में चर्चा की गई।
पवार ने की थी चुनाव न लड़ने की घोषणा
पवार ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने हो रहे लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नहीं उतरेंगे। 78 साल के वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य इस चुनाव में उतर रहे हैं, ऐसे में किसी को पीछे हटना ही होगा। हालांकि, पवार ने इससे पहले कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें।
बीजेपी-एनसीपी में वार-पलटवार
पवार के चुनाव न लड़ने की घोषणा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा था कि बदलती बयार को महसूस कर लिया है। इस पर पवार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह बचकानापन है क्योंकि मैंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 14 बार जीत हाासिल की है।’ 


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...