दोस्तों संग मिलकर पत्नी को किया अगवा जंगल जाकर गला घोंटा, जानें फिर क्या हुआ?

पति ने दो सहयोगियों के साथ पत्नी को किया अगवा फिर जंगल में ले जाकर मुंह में कपड़ा ढूंसकर गला घोंटने लगा। जहां से मौका पाकर पत्नी किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। घटना बिहार के सहरसा जिला का है। पीड़ित पत्नी वही महिला है जो वर्ष 2018 में शरीर से अचानक खून निकलने से चर्चा में आयी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के सौर बाजार थाना तिरी बराही गांव की रहने वाली गीता की शादी महिषी गांव के मुन्ना उर्फ महेश साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके शरीर से खून निकलने लगा। जिसके बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया और रोजगार के लिए दुबई चला गया। इसी दौरान करीब एक महीने के बाद गीता स्वस्थ हो गई। बीए पार्ट टू की छात्रा गीता कुछ समय से गांधी पथ स्थित अपने मौसी के यहां रह रही थी। उसकी मौसी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत है।
इधर आठ दिन पूर्व दुबई से वापस लौटा मुन्ना गांधी पथ पहुंचकर पत्नी को साथ ले जाने के लिये आया। जहां पत्नी के साथ जाने इंकार करने के बाद और परिजनों ने उसके साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी पति ने सभी को धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया वह सोमवार की शाम घर में अकेली थी। इस दौरान उसका पति दो अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचा और जबरदस्ती घर से उठाकर सराही स्थित किसी सुनसान जंगल में ले गया। जहां तीनों ने मिलकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गर्दन में फंदा लगा दिया। हाथ पैर बांधकर गला दबाकर मारने लगा, बुरी तरह मारपीट की। इसी दौरान वह किसी तरह हिम्मत कर वहां से भाग निकली और कुछ दूर आगे ई रिक्शा से पकड़कर घर पहुंची। तब तक परिजनों के द्वारा सदर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। बुरी तरह पिटाई और जान बचने के बावजूद महिला दहशत में है। सदर थानाध्यक्ष राजमणी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जूटी हुई है।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...