तेजधार हथियार से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, हाथ की अंगुलियां भी काटी

हरगोबिंद : हैबोवाल के हरगोबिंद नगर इलाके में रहने वाली संगीता (35) पर सोमवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते उसके पति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने इतनी हैवानियत दिखाई कि पत्नी के हाथ की अंगुलियां ही काट दी और सिर व शरीर के अन्य भागों पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल संगीता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। मगर संगीता को अस्पताल दाखिल कराने के लिए उसकी बेटी के पास पैसे नहीं थे तो थाना प्रभारी ने खुद की जेब से बीस हजार रुपये अस्पताल में जमा कराए और उसका इलाज शुरू करवाया। पुलिस ने पति मुकेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। संगीता मूल रुप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है। वह अपने पति मुकेश और बेटी के साथ रहती है, जबकि बेटा गांव में ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से घरेलू बातों को लेकर संगीता और उसके पति में झगड़ा चल रहा था। सोमवार की सुबह संगीता के पति ने उस पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। संगीता अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की तरफ भागी तो आरोपी पीछा करते हुए आया और संगीता पर वार करता गया। संगीता के चिल्लाने की आवाज सुन लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल इलाके से गुजर रहे थे तो सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से संगीता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां थाना प्रभारी ने अपनी जेब से पैसे दिए और उसे दाखिल कराया। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि संगीता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी मुकेश की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...