बाराबंकीः फार्म हाउस में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकीः  बाराबंकी में एक महिला को अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उसके छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रामनगर क्षेत्र के बदोसराय मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में हुई। पुलिस के मुताबिक यह फार्म हाउस लखनऊ में चिनहट क्षेत्र के निवासी बनवारीलाल यादव का है। बनवारीलाल ने फार्म हाउस में राइस मिल भी लगा रखी है। बुधवार रात आठ बजे बाराबंकी के एक लड़के ने पीआरवी को फोन कर बताया कि उसकी कालोनी में रहने वाली एक महिला को एसयूवी सवार फार्महाउस मालिक ले गया है। उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ कर रहा हैं। घटनास्थल पर पीआरवी पहुंची तो फॉर्महाउस मालिक बनवारी लाल और महिला के बीच विवाद हो रहा था। इस पर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक को हिरासत में और उसकी एसयूवी को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में फार्म हाउस मालिक ने महिला से जान पहचान की बात कही। रामनगर प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बनवारीलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...