हैडलाइन

डीजीपी का चौंकाने वाला फैसला, हटाई गईं सभी सीमा सुरक्षा चौकियां

गुजरात: गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, सभी डिप्टी एसपी, एटीएस, कोस्टल सिक्योरिटी के अधिकारियों को फैक्स के जरिए चेकपोस्ट हटाने का मैसेज किया. इसमें तत्काल प्रभाव से गुजरात की सीमा सुरक्षा चौकियों को हटाने का फैसला लिया गया, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के साथ-साथ समुद्री सीमा पर बनी पुलिस चेकपोस्ट को भी हटाने के आदेश दिए गए.इसके बाद राज्य में जितनी चेक पोस्ट हैं, इन सभी को आज (24 दिसंबर) हटाए गए. इन सभी चेकपोस्ट पर रोजाना पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी चौबीस घंटे करते थे और रात के वक्त यहां ज्यादा पुलिस कर्मी को तैनात किया जाता था. गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा के आदेश के बाद राज्य की सभी बॉर्डर से चेकपोस्ट को खत्म किया जा रहा है, ऐसे में ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये फैसला गुजरात डीजीपी के जरिए किन कारणों से लिया गया है.
गुजरात में शराब बंदी है, ऐसे में राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शराब की हेराफेरी से कैसे बचा जाएगा. मुंबई में 26/11 के आंतकी हमले के वक्त आतंकवादी समुद्री सीमा से मुबई में दाखिल हुए थे, ऐसे में समुद्र सीमा चौकी को भी हटाया गया है. आतंकी हमले की आशंका के वक्त हमेशा चेकपोस्ट पर ही बड़े पैमाने पर चेकिंग और सुरक्षाकर्मी को तैनात किया जाता है, ऐसे में अगर चेकपोस्ट हट जाती है, तो आंतकी बिना किसी डर के राज्य में प्रवेश कर सकता है. एक राज्य से दूसरे राज्य में गुनहगार बिना किसी डर और रोक-टोक घुसपैठ कर पाएंगे, उन्हें रोकने में इन सीमा चौकियों की अहम भूमिका रहती है.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...