हैडलाइन

जबलपुर में 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया, 80% झुलसी

जबलपुर : महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक के लिए देश में कितनी भी आवाज बुलंद क्यों ना हो, लेकिन अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर हिनोटिया गांव में 18 साल की एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. 80 फीसदी जली अवस्था में लड़की को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. ये वारदात बालखेड़ा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गांव हिनोटिया में सोमवार देर शाम को हुई. जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लड़की की हालत को नाज़ुक बताया है. डीएसपी रोहित केशरवानी ने बताया कि पुलिस को 100 नंबर पर वारदात की सूचना मिली. तत्काल पुलिस टीम हनोटिया गांव भेजी गई.
पीड़ित लड़की के भाई तेजराम चौधरी ने बताया कि वो घर पर ही था जब हमला किया गया. लड़की के भाई ने अपनी शिकायत में 8 कथित हमलावरों में से 4 की पहचान की है. लड़की के घरवालों का आरोप है कि हमलावरों को उनके ही एक करीबी रिश्तेदार ने भेजा था. इस रिश्तेदार से लड़की के घरवालों का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, रिश्तेदारों से पूछताछ चल रही है. पुलिस प्रेम संबंध के पहलू की भी जांच कर रही है. लड़की का बयान दर्ज किया जाना बाकी है. लड़की की हालत सुधरने पर ही ये बयान दर्ज किया जाना संभव हो सकेगा.


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...