हैडलाइन

पति के उत्पीड़न से तंग पत्नी ने जब देवर से मांगी मदद

नोएडा: नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 में रहने वाली एक महिला पति के उत्पीड़न से तंग थी। जब उसने अपने देवर को समस्या बताते हुए उससे मदद मांगी तो देवर ने भी मदद करने के बदले उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने भाई का ही साथ दिया। महिला का आरोप है कि थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले में पति और देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-45 निवासी महिला की ओर से इस संबंध में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। उसके उत्पीड़न से तंग होकर उसने अपने देवर विशाल को सारा मामला बताते हुए मदद मांगी। देवर ने मदद करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति और देवर के साथ ही ससुर विजय और परिवार की दो महिलाओं पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...