हैडलाइन

निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ दी जाएगी फांसी, तिहाड़ जेल में फांसी के ४ तख्त तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल अब एक साथ ४ वैâदियों को फांसी देने के लिए तैयार हो गया है। वहां फांसी के लिए एक ही तख्त था लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर ४ कर दी गई है। फांसी के तीनों नए हैंगर भी उसी जेल नंबर-३ में तैयार किए गए हैं, जहां पहले से एक तख्त है। अब तिहाड़ देश की पहली ऐसी जेल हो गई है, जहां एक साथ चार तख्त फांसी के लिए तैयार हैं। निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी दी जानी है और माना जा रहा है कि उनके लिए ही यह तैयारी की गई है।

तिहाड़ जेल के सूत्रों के अनुसार इस काम को पूरा करने के लिए जेल के अंदर जेसीबी मशीन भी लाई गई थी क्योंकि तीन नए फांसी के तख्ते तैयार करने के लिए यह भी जरूरी होता है कि उनके नीचे एक टनल भी बनाई जाए। इसी टनल के माध्यम से फांसी के बाद मृत वैâदी को बाहर निकाला जाता है। तीन नए फांसी के तख्तों के साथ ही पुराने तख्ते को भी बदल दिया गया है।

६ जनवरी को कोर्ट खुल रहे हैं। इसके बाद निर्भया कांड के चारों आरोपियों की स्टेटस रिपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल तिहाड़ जेल में इन दोषियों के फांसी दिए जाने की तैयारियां की जा रही हैं और वहां तीन नए फांसी के तख्ते बनवा लिए गए हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी के तीन तख्ते यहां निर्भया गैंगरेप के लिए बंद चार वैâदियों को फांसी देने के लिए तैयार कराए गए हैं। इन चारों के मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जेल प्रशासन कोर्ट खुलने पर देगा।

तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी फांसी पर अंतिम पैâसला लिया जाएगा। फिलहाल निर्भया गैंगरेप के चारों वैâदियों को तिहाड़ की जेल नंबर-२ और ४ में रखा गया है। जब इन्हें फांसी पर लटकाने की तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट से ब्लैक वॉरंट जारी किया जाएगा, उस दौरान इन चारों को जेल नंबर-३ में फांसी के फंदे के पासवाली सेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले जब इन चारों को फांसी पर लटकाने का मामला गर्माया था और एक की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भी पहुंची थी, तब जेल प्रशासन के सामने बड़ा सवाल यह भी आया था कि अगर चारों को फांसी देनी पड़ी तो क्या अलग-अलग करके इन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा? ऐसे में वक्त बहुत लगने की बात को देखते हुए जेल प्रशासन ने फांसी के लिए तीन तख्ते यानी हैंगर और बनवा दिए।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...