हैडलाइन

मां को पीट रहा था शराबी बाप, नाबालिग बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला

पंजाब के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिग बेटों ने ही अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. मामला यहां के हवेली गांव का है, जहां नशे में धुत पिता ने जब अपनी पत्नी की पिटाई की तो गुस्से में बेटों ने ही पिता का कत्ल कर दिया.

रविवार देर रात रणबीर सिंह जो कि पेश से मिस्त्री है शराब पीकर अपने घर पहुंचा था. घर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरह बहस शुरू कर दी. बाद में बहस हाथापाई में बदल गई और उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. नाबालिग बेटों को यह देखकर काफी गुस्सा आया तो उन्होंने मां को पिटाई से बचाने की कोशिश में पिता पर डंडों से धावा बोल दिया.

बेटों के हमले के बावजूद पिता अपने पत्नी की पिटाई करता रहा. इस बीच बेटों ने डंडे से रणबीर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका खून बहना शुरू हो गया. पिता जो जख्मी हालत में देखकर बेटे घबरा गए और मौके पर भाग खड़े हुए. उधर घायल रणबीर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस को उनकी तलाश है. आरोपियों की उम्र 17 साल से कम है जिनमें एक आईटीआई कर रहा और दूसरा दसवीं कक्षा का छात्र है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...