सुजानगंज (जौनपुर), सुजानगंज थाना क्षेत्र के मया गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का पेड़ से लटका शव दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त गांव में शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से लटके युवक का शव देखकर शोर मचाया तो सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने युवक की पहचान उसी गांव निवासी अनुसूचित जाति के रमेश कुमार गौतम (36) के रूप में की। खबर लगते ही उसके स्वजन भी आ गये।.